अनिद्रा रोग और मर्म चिकित्सा

Fuente: Zenodo
Gespeichert in:
Bibliographische Detailangaben
1. Verfasser: Ritesh Kumar
Format: Recurso digital
Veröffentlicht: Zenodo 2025
Online-Zugang:
Tags: Tag hinzufügen
Keine Tags, Fügen Sie den ersten Tag hinzu!
_version_ 1866902194376146944
author Ritesh Kumar
author_facet Ritesh Kumar
contents
मानव जीवन में नींद का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह न केवल शारीरिक पुनरुत्थान की प्रक्रिया है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का भी स्रोत है। आधुनिक जीवनशैली, तनाव, डिजिटल उपकरणों की अत्यधिक उपस्थिति और अनियमित दिनचर्या ने आज नींद से संबंधित समस्याओं को बहुत बढ़ा दिया है। इन्हीं में से एक गंभीर समस्या है- अनिद्रा । यह एक ऐसा विकार है जो न केवल व्यक्ति की नींद को प्रभावित करता है, बल्कि उसके मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। जहाँ एक ओर आधुनिक चिकित्सा प्रणाली इस रोग के लिए औषधियों और विश्राम तकनीकों की सिफारिश करती है, वहीं दूसरी ओर भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपराओं में इस समस्या का समाधान अधिक प्राकृतिक, संतुलित और शरीर-मन के समग्र दृष्टिकोण से किया गया है। इन्हीं पद्धतियों में एक महत्वपूर्ण स्थान है- मर्म चिकित्सा । मर्म चिकित्सा, आयुर्वेद की एक अत्यंत प्राचीन एवं विशिष्ट उपचार प्रणाली है, जिसमें शरीर के विशेष बिंदुओं ‘मर्म स्थलों’ पर हल्के स्पर्श, दाब, गति या ऊर्जा प्रवाह के माध्यम से उपचार किया जाता है। यह प्रणाली न केवल शारीरिक विकारों को दूर करने में सहायक है, बल्कि मानसिक शांति एवं तंत्रिका तंत्र के संतुलन में भी विशेष रूप से प्रभावी मानी गई है।

मर्म चिकित्सा के माध्यम से अनिद्रा जैसे रोगों में अत्यंत लाभकारी परिणाम सामने आए हैं। यह पुस्तक उन शोधकर्ताओं, चिकित्सकों, योगाचार्यों, छात्रों और सामान्य पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी, जो अनिद्रा रोग से जूझ रहे हैं या इस क्षेत्र में सेवा देना चाहते हैं। हमारा प्रयास रहा है कि यह ग्रंथ न केवल एक वैज्ञानिक आधार प्रस्तुत करे, बल्कि इसमें भारत की पारंपरिक चिकित्सा विज्ञान की गरिमा और उपयोगिता को भी उजागर किया जाए । मैं आशा करता हूँ कि यह पुस्तक पाठकों के लिए ज्ञानवर्धक, उपयोगी और व्यवहारिक सिद्ध होगी। यदि यह प्रयास किसी एक भी व्यक्ति की नींद लौटा सके, तो यह मेरे लिए अत्यंत संतोष का विषय होगा ।

इस पुस्तक में ‘अनिद्रा रोग और मर्म चिकित्सा’ विषय पर एक समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है। इसमें सबसे पहले अनिद्रा के कारणों, लक्षणों, और आधुनिक चिकित्सा पद्धति में इसके प्रबंधन पर चर्चा की गई है। इसके बाद मर्म चिकित्सा का परिचय, इसके सिद्धांत, मर्म स्थलों का वर्गीकरण तथा अनिद्रा से संबंधित प्रमुख मर्म बिंदुओं का वर्णन किया गया है। इस पुस्तक में शोधपरक दृष्टिकोण के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभवों और केस स्टडीज को भी शामिल किया गया है, जिससे पाठकगण मर्म चिकित्सा की गहराई को समझ सकें और उसे व्यवहार में उतार सकें।

format Recurso digital
id zenodo_https___doi_org_10_5281_zenodo_15659556
institution Zenodo
language
publishDate 2025
publisher Zenodo
record_format zenodo
spellingShingle अनिद्रा रोग और मर्म चिकित्सा
Ritesh Kumar

title अनिद्रा रोग और मर्म चिकित्सा
url https://doi.org/10.5281/zenodo.15659556